ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना: सैदपुर नहर से 18 घंटे बाद निकली युवक की डेड बॉडी, प्रशासन ने लड़के के डूबने की खबर को बताया था अफवाह

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना के सैदपुर नहर से एक युवक की डेड बॉडी लगभग 18 घंटे बाद निकाली गई है. पटना जिला प्रशासन ने कल लड़के के डूबने की ख

पटना: सैदपुर नहर से 18 घंटे बाद निकली युवक की डेड बॉडी, प्रशासन ने लड़के के डूबने की खबर को बताया था अफवाह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना के सैदपुर नहर से एक युवक की डेड बॉडी लगभग 18 घंटे बाद निकाली गई है. पटना जिला प्रशासन ने कल लड़के के डूबने की खबर को अफवाह बताया था. स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक टीम की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है.


घटना राजधानी पटना के पॉश इलाके की है. सैदपुर नहर से एक युवक की डेड बॉडी बरामद की गई है. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि बीते दिन शाम 5 बजे ही सूचना मिली थी कि एक लकड़ा नहर में डूब गया है. उन्होंने फ़ौरन इसकी खबर स्थानीय जिला प्रशासन और संबंधित थाना के अधिकारियों को दी.


बबलू प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के एसडीओ और थाना की टीम मौके पर पहुंची और वे लोग खानापूर्ति कर लड़के के डूबने की बात को महज अफवाह बताकर चलते बने. आज 18 घंटे की बाद उस अज्ञात युवक की लाश नहर में तैरती मिली है. लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन कल शाम को रेस्क्यू कर लेती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी.


फिलहाल पुलिस ने जेसीबी की मदद से युवक के शव को नहर से बाहर निकाल लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.