ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में अपराधी बेलगाम, सरेराह बिजनेसमैन को मारी गोली

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी

पटना में अपराधी बेलगाम, सरेराह बिजनेसमैन को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी है. इस घटना के  बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र की है. यहां शिकारपुर ओवर ब्रिज के पास बेखौफ अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान हुमाद गली के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी पिंकू कुमार (35) के रूप में की गई है. 


पटना में अपराधी बेलगाम, सरेराह बिजनेसमैन को मारी गोली


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि कपड़ा व्यवसायी पिंकू कुमार शिकारपुर ओवर ब्रिज के पास चाय की दुकान पर खड़ा था. इस दौरान किसी बात को लेकर पिंकू का किसी के साथ विवाद हो गया. जिसे लेकर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


पटना में अपराधी बेलगाम, सरेराह बिजनेसमैन को मारी गोली


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है. पुलिस ने बताया कि किस बात को लेकर यह विवाद हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता