ब्रेकिंग न्यूज़

MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल

बिहार के लिए नहीं है राहुल-प्रियंका के पास समय! : तीन चरणों में मात्र एक बार आए बिहार : चुनावी मैदान में हैं कांग्रेस कई नए चेहरे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 09 May 2024 10:36:23 AM IST

बिहार के लिए नहीं है राहुल-प्रियंका के पास समय! : तीन चरणों में मात्र एक बार आए बिहार : चुनावी मैदान में हैं कांग्रेस कई नए चेहरे

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए अबतक 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। इन तीन चरणों के चुनाव में जहां एनडीए की तरफ से तमाम बड़े नेता बिहार आकर चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं और लोगों को रिझाने में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के अलावा कोई बड़े नेता नजर नहीं आए। सबसे बड़ी बात है कि बिहार में अबतक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता बिहार में अधिक समय नहीं दे पा रहा है। राहुल गांधी भागलपुर आए भी तो महज 20 मिनट में ही निकल गए। राहुल ने कैंडिडेट का भाषण तक सुनना मुनासिब नहीं समझा। 


दरअसल, बिहार में कांग्रेस के सांसद महागठबंधन के दूसरे घटक दल भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल जो वस्तुस्थिति है, उसके मुताबिक इन दोनों के पास बिहार के लिए समय नहीं है। बिहार में अबतक राहुल की एकमात्र सभा हुई है और आगे छठे चरण से पहले उनकी जनसभा होने की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चौथे और पांचवे चरण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा के लिए दूसरी बार बिहार आने वाले हैं।


ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तरी राज्यों से ही फुर्सत नहीं है। इन राज्यों में उन्होंने इतनी जनसभाएं की हैं कि उनके लिए बिहार आना संभव नहीं है। जबकि बिहार में कांग्रेस 9 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ रही है और इसके कई कैंडिडेट पहली बार चुनाव मैदान हैं। इसके बाबजूद राहुल और प्रियंका बिहार में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 


बताते चलें कि बिहार में महागठबंधन के तहत कांग्रेस मात्र 9 संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ रही है। उनमें से एक भागलपुर में राहुल गांधी की जनसभा हुई है। जहां दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न हुआ है। दूसरे चरण में कांग्रेस के खाते की तीन सीटों पर चुनाव हो जाने के बाद उसकी दावेदारी चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर है। 


यहां जो कैंडिडेट मैदान में हैं, वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाबजूद यहां राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की कोई जनसभा नहीं होने वाली है। इसके बाद 5वें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर में चुनाव लड़ रही है। पहले ऐसी संभावना थी कि यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बिहार में कई जनसभाएं हो सकती हैं। लेकिन अब यहां राहुल गांधी के आने की संभावना न के बराबर है।