Hindi News / news / कैमूर में भीषण रोड एक्सीडेंट, एक युवक की मौत, चार लोग घायल

कैमूर में भीषण रोड एक्सीडेंट, एक युवक की मौत, चार लोग घायल

1st Bihar Published by: Ranjan Singh Updated Jun 15, 2021, 9:10:59 PM

कैमूर में भीषण रोड एक्सीडेंट, एक युवक की मौत, चार लोग घायल

- फ़ोटो

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


घटना मोहनिया थाना क्षेत्र की है. यहां एनएच 2 स्थित समेकित चेक पोस्ट पर दुर्गावती से मोहनिया की तरफ आ रहे बाइक सवार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआई ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।


दूसरी घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित पटना मोड़ के समीप पुसौली से यूपी के मुगलसराय के तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे महिला सहित तीन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू हो सका।