1st Bihar Published by: Updated Jul 20, 2020, 8:16:48 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में गंगा नदी से भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. बिहार में गंगा नदी का बक्सर से लेकर भागलपुर तक जलस्तर बढ़ता जा रहा है. यहीं नहीं फरक्का में गंगा नदी खतरे के निशान 12 सेंटीमीटर ऊपर है.
गंगा नदी का जलस्तर भागलपुर के कहलगांव में बढ़ने लगा है. यहां पर मात्र 18 सेमी ही नीचे है.बक्सर से भागलपुर तक जलस्तर खतरे के निशान के क़रीब होता जा रहा है. बताया जा रहा है कि गंगा में सिल्ट की मात्रा काफी बढ़ गई है. सिल्ट के कारण फरक्का से डिस्चार्ज कम होता है. यही कारण है कि फरक्का में खतरे के निशान पार कर गई है. जबकि बक्सर में गंगा खतरे के निशान से 7.21 मीटर नीचे है. पटना में एक मीटर नीचे रह गई.
नदियों पर दवाब
गंगा का बढ़ते जलस्तर से छोटी नदियों पर दवाब बढ़ गया है. गंगा का पानी इन नदियों में प्रवेश कर रहा है. इनमें बक्सर में ठोरा नदी पटना में पुनपुन नदी में समेत कई नदियां जो गंगा में मिलती है उसमें पानी का दवाब है.