ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

हाजीपुर में एक युवक का अपहरण, बोलेरो सवार अपराधियों ने नवादा चौक से उठाया

HAJIPUR : बिहार में कोरोना काल में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शख्स का अपह

हाजीपुर में एक युवक का अपहरण, बोलेरो सवार अपराधियों ने नवादा चौक से उठाया
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में कोरोना काल में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शख्स का अपहरण कर लिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के हाजीपुर का है, जहां गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा चौक के पास से बेलगाम अपराधियों ने एक लड़के को किडनैप कर लिया है. बताया जा रहा है कि चंद्रकेत पासवान के बेटे मोहन कुमार को बदमाशों ने उठाया है, जिसकी उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है. मोहन कुमार के पिता चंद्रकेत पासवान  ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत की है. उन्होंने अपने बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है.


इस घटना के बाबत गंगाब्रिज के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अज्ञात बदमाशों द्वारा किसी बोलेरो से लड़के मोहन कुमार नवादा चौक के पास से उठाने की बात सामने आई है. तफ्तीश जारी है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक की सही-सलामत बरामदगी कर लेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता