AIMIM में टिकट बंटवारे को लेकर बवाल, प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप BIHAR ELECTION 2025: बेतिया में कांग्रेस के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय का विरोध, टिकट बंटवारे में अनदेखी का आरोप BIHAR ELECTION 2025: बड़हरा से RJD ने रामबाबू सिंह पर जताया भरोसा, सिंबल मिलते ही क्षेत्र में जश्न Patna Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच पटना से JDU नेता अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी Patna Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच पटना से JDU नेता अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन, बिहार चुनाव में दिखाएंगे ताकत Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन, बिहार चुनाव में दिखाएंगे ताकत Bihar Election 2025: बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, RLJP चीफ पशुपति पारस का बड़ा एलान Bihar Election 2025: बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, RLJP चीफ पशुपति पारस का बड़ा एलान Bihar Assembly Election : ऐसे होगी बुर्के-घूंघट वाली वोटर्स की पहचान, चलेगा टीएन शेषन वाला आदेश
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Wed, 23 Aug 2023 02:00:47 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर हैं. लेकिन इंजीनियर मुख्यमंत्री का क्या हाल है, ये आज के वाकये से समझिये. पत्रकारों ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा-सर, आज चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करने वाला है. मुख्यमंत्री अचकचा गये, लगा कि ये कौन सा सवाल पूछ लिया है. नीतीश बगलें झांकने लगे. बगल में खड़े मंत्री ने कान में समझाया फिर भी नीतीश शुभकामना तक नहीं दे पाये.
ये वाकया उस वक्त का है, जब से कुछ घंटे बाद चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बात की. पत्रकारों ने सवाल पूछा-सर, आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग होने वाली है. पत्रकारों ने एक नहीं तीन-चार दफे ये सवाल दुहराया. नीतीश कुमार के चेहरे पर ऐसा भाव था मानो उन्हें चंद्रयान-3 नाम की किसी चीज की जानकारी ही नहीं है.
अशोक चौधरी ने कान में समझाया
इसके बाद नीतीश पीछे पलटे. उनके ठीक पीछे बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी खड़े थे. उन्होंने नीतीश के कान में समझाया-आज चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग होने वाली है. हद देखिये मंत्री भी कान में ये बता रहे थे कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग होने वाली है. यानि उन्हें भी ये सही से जानकारी नहीं थी कि ये चंद्रयान-2 नहीं बल्कि चंद्रयान-3 है. कुछ देर तक मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार के कान में चंद्रयान के बारे में जानकारी देते रहे.
इसके बाद नीतीश कुमार पत्रकारों की ओर मुखातिब हुए. लेकिन उनके चेहरे के भावन से लगा कि वे चंद्रयान-3 के बारे में पूरी बात समझ नहीं पाये. लिहाजा वे चंद्रयान की ठीक से लैंडिंग की शुभकामना तक नहीं दे पाये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-चलिये, अच्छी बात है, ये सब तो होता रहता है. चंद्रयान पर एक लाइन बोल कर नीतीश निकल गये.