ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

बिहार : इंस्पेक्टर पत्नी के बदले जनता दरबार लगाता था पति, वीडियो वायरल होने पर हुई छुट्टी

DARBHANGA : बिहार में सरकारी अफसरों के परिजन उनकी पावर का कितना गलत इस्तेमाल करते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण दरभंगा में देखने को मिला है. यहां एक सर्किल इंस्पेक्टर के पति अपन

बिहार : इंस्पेक्टर पत्नी के बदले जनता दरबार लगाता था पति, वीडियो वायरल होने पर हुई छुट्टी
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में सरकारी अफसरों के परिजन उनकी पावर का कितना गलत इस्तेमाल करते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण दरभंगा में देखने को मिला है. यहां एक सर्किल इंस्पेक्टर के पति अपनी पत्नी की बदले जनता दरबार लगाकर लोगों की परेशानियां हल कर रहे थे. इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बात जब वरीय अधिकारियों तक पहुंची तो सर्किल इंस्पेक्टर को पद से मुक्त कर देने का आदेश जारी कर दिया गया है. 


दरअसल, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में सरकारी अधिकारी पत्नी के बदले उनके पति के विवादों का निपटारा करने के लिए जनता दरबार लगाने का मामला सामने आया है. कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) रीता चौधरी के बदले उनके पति शंभू चौधरी ने थाने में बैठकर जनता दरबार लगाने और फरियादियों से आवेदन लेकर उसका निपटारा कर रहे हैं.


सीआई के बदले उनके पति के जनता दरबार लगाने का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो में सीआई रीता चौधरी के पति शंभू चौधरी जनता दरबार के बाद सारे आवेदन और कागजात ऑफिस ले जाकर राजस्व कर्मचारी से हस्ताक्षर करवा रहे हैं. सीआई रीता चौधरी कहां हैं, यह किसी को पता नहीं है.


मामला सामने आने के बाद बिरौल एसडीओ संजीव कुमार कापर ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि रीता चौधरी जो कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल की राजस्व कर्मचारी हैं, उन्हें सीआई का प्रभार दिया गया है. उनके बदले उनके पति के काम करने के मामले में उन पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने रीता चौधरी को तत्काल प्रभाव से सीआई के पद से मुक्त करने का आदेश सीओ को दिया है. सीआई को हटाने के बाद से आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.