ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

छपरा में एक युवक की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली

CHHAPRA : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक़्त एक ताजा खबर छपरा जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियो

छपरा में एक युवक की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक़्त एक ताजा खबर छपरा जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. यहाँ गुरूवार को फोरलेन वास्तु विहार के पास अपराधियों ने अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मेथवलियां गांव के रहने वाले रामदेव राय के बेटे मनीष कुमार राय के रूप में की गई है. 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि मनीष कुमार राय अपने बड़े भाई पंकज कुमार राय के साथ मोटरसाइकिल से उमधा गांव जा रहा था. इस दौरान फोरलेन वास्तु विहार के समीप पहले से घात लगाए बैठे आठ अपराधियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया. उन्होंने मनीष कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हत्याकांड के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है की अज्ञात बदमाशों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.