ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया, 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का आरोप

PATNA: 100 करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिल्डर गब्बू सिंह पर 100 करोड़ रुपए से अ

बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया, 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 100 करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिल्डर गब्बू सिंह पर 100 करोड़ रुपए से अधिक के टैक्स चोरी का आरोप है। टैक्स चोरी और अवैध लेन-देन के मामले की जांच कर रही ED की टीम ने गब्बू सिंह की गोविंदा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर साल 2022 में छापेमारी की थी।


दरअसल, करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी के मामले में बिल्डररी गब्बू सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पिछले साल इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने गब्बू सिंह के पटना, नोएडा और झारखंड के ठिकानों पर रेड की थी। रेड के दौरान कई अहम दस्तावेज जांच एजेंसी के हाथ लगे थे। गब्बू सिंह की कंपनी गोविंदा कंस्ट्रक्शन में भी छापेमारी हुई थी। 


इस दौरान 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। उसी मामले में ईडी ने बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जांच तेज होने के बाद गब्बू सिंह मुश्किल में पड़ सकते हैं और टैक्स चोरी के इस बड़े मामले में कई और लोगों के ऊपर भी ईडी की गाज गिर सकती है।