ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बेतिया में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, 12 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

BETTIAH : इस वक्त की ताजा खबर बेतिया के चनपटिया अंचल से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. घूसखोर राजस्

बेतिया में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, 12 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : इस वक्त की ताजा खबर बेतिया के चनपटिया अंचल से सामने आ रही है. यहां निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. घूसखोर राजस्व कर्मचारी का नाम नागेंद्र राम है और वह एक मामले में रिश्वत ले रहा था.


बेतिया से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक राजस्व कर्मचारी नागेंद्र राम 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है. 


निगरानी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दाखिल खारिज के एक मामले का निपटारा करने के एवज में राजस्व कर्मचारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. घूस की रकम लेने के लिए राजस्व कर्मचारी ने एक प्राइवेट स्टाफ भी रखा हुआ था. निगरानी ने इस प्राइवेट स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है. इस शख्स का नाम अमन कुमार बताया जा रहा है.


अमन कुमार ही राजस्व कर्मचारी के लिए सारी डील करता था. दाखिल खारिज से जुड़े जिस मामले को कराने के लिए रिश्वत ली गई उससे 15 हजार रुपये में तय किया गया था और 12 हजार रुपये की रकम लेते हुए राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं.


चनपटिया बाजार के जगदीश प्रसाद ने बताया कि आपसी बटवारा के दाखिल खारिज के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन दिया था. जगदीश प्रसाद ने बताया कि बहुत दिन से उन्हें राजस्व कर्मचारी नागेंद्र राम ने उनसे 50 हजार रुपये की डिमांड की थी. बाद में जब उन्होंने 50 हजार रुपये देने में खुद को सक्षम नहीं बताया तो उन्होंने कहा कि उनके निजी स्टाफ अमन सिंह से आप बात कर लीजिये.


जगदीश प्रसाद ने बताया कि अमन सिंह ने 15 हजार रूपये में काम करने को कहा. इसलिए आज वो 12 हजार रुपये लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. उसके बाद निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी नागेंद्र राम और उनके सहयोगी अमन सिंह को रंगे हाथ धर दबोचा.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता