ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : दाखिल खारिज के लिए राजस्व कर्मी ने मांगा 5 हजार घूस, भरे बाजार में युवक ने किया जलील

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक राजस्व कर्मी को घूस मांगमा भारी पड़ गया. दाखिल खारिज कराने आये हुए ने राजस्व कर्मी को रिश्वत न देकर उसे दम भर जलील किया और उसका वीडियो भी बना ल

बिहार : दाखिल खारिज के लिए राजस्व कर्मी ने मांगा 5 हजार घूस, भरे बाजार में युवक ने किया जलील
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक राजस्व कर्मी को घूस मांगमा भारी पड़ गया. दाखिल खारिज कराने आये हुए ने राजस्व कर्मी को रिश्वत न देकर उसे दम भर जलील किया और उसका वीडियो भी बना लिया. युवक ने बाद में वो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया अनुमंडल का बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि चनपटिया के लोहियरिया चौक पर घूस मांगने पर एक राजस्व कर्मचारी को बीच बाजार में युवक ने जलील किया. जिसका वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि चनपटिया अंचल के राजस्व कर्मचारी रामकिशोर बैठा ने उस युवक से घूस में 5000 रुपये का डिमांड किया था.


वीडियो में दिख रहा युवक का नाम दिनेश साह बताया जा रहा है, जो परसौना गानव का रहने वाला है. इसने महीनों पहले दाखिल खारिज के लिए युवक ने अंचल में आवेदन किया था. दाखिल खारिज के नाम पर युवक से राजस्व कर्मचारी रामकिशोर बैठा ने 5000 रुपये की मांग की.


आरोप है कि पैसे नही देने पर राजस्व कर्मचारी युवक को बार चक्कर लगवा रहे थे. बीते बुधवार को एक बार फिर घूस की डिमांड की गई और नहीं देने पर दाखिल खारिज रिजेक्ट करने की बात कही.इसी बात पर युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता