1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 15, 2021, 9:38:40 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि आकाशीय बिजली की संपर्क में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. मृतक की पहचान लड्डूलाल सदा सदा का पुत्र राजेन्द्र सदा के रूप में की गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल की पहचान रामनन्दन सदा का पुत्र दिनेश सदा के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति मवेशी का चारा लेकर बहीयार से गांव लौट रहा था. तभी अचानक ठनका गिर गया जिस चपेट में आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे उठा कर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. नावकोठी थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.