ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार के 54 शहरों के लिए पटना से चलेगी नई बसें : नीतीश सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान

PATNA : बिहार के अलग-अलग शहरों को सीधा राजधानी पटना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार काफी तत्परता से काम कर रही है। यही वजह है कि सड़कों के निर्मांण करवाए जा रहे हैं और अब वाहनों की भी स

बिहार के 54 शहरों के लिए पटना से चलेगी नई बसें : नीतीश सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के अलग-अलग शहरों को सीधा राजधानी पटना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार काफी तत्परता से काम कर रही है। यही वजह है कि सड़कों के निर्मांण करवाए जा रहे हैं और अब वाहनों की भी सुविधा को लेकर सरकार योजना बना रही है। ऐसे में अलग-अलग शहरों से राजधानी पटना को बेहतर करनेक्टिविटी देने के लिए नीतीश सरकार ने नई बसें चलाने का फैसला किया है।


दरअसल, पटना से राज्य के 54 शहरों के लिए नई बसें चलाने की योजना है। ये बसें पटना से विभिन्न मार्गों और छोटे शहरों-कस्बों को जोड़ते हुए गंतव्य शहर तक चलेंगी। इन रूटों पर बसों के परिचालन को लेकर रिक्तियों को सार्वजनिक करने के बाद आगे की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। राज्य के 120 मार्गों पर नई बसें चलाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है। इन मार्गों पर कुल 376 बसों की जरूरत है। 


मालूम हो कि राजधानी पटना से सम्बद्ध रुटों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, जरूरत के अनुसार इन मार्गों पर बसों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा, राज्य सरकार ने पटना से जुड़े मार्गों पर नई बसों का परिचालन शुरू करने की योजना बनाई है। पिछले दिनों समीक्षा के दौरान यह बातें सामने आई थी कि राजधानी आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से यह योजना तैयार की जा रही है। 


सरकार की तरफ से भागलपुर, बांका, पूर्णिया, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, खगड़िया, मधेपुरा, भभुआ, बेगूसराय, मझुबनी, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर, किशनगंज, मुंगेर, बेतिया, सासाराम, जयनगर, औरंगाबाद, नवादा के लिए नई बस चलाई जाने की योजना है। इसके अलावा देव, आदापुर, लौकहा, वीरपुर, डेहरी, लहेरियासराय, झंझारपुर, पाली, तेलपा, जमालपुर, मधवापुर, पिपरौन, बेला, परसौनी, कुनौली, अंधरामठ, मधेपुर, विशुनपुरा, सिकटा, अख्ता, भिट्ठामोड़, भिसुआ बाजार, रसियारी, गोह, सिकन्दरा, निर्मली, कुचाईकोट, साहरघाट, कटैया, पगड़ा, जन्दाहा, चेनारी, कौआकोल के लिए भी नई बस चलाई जाएगी। ये बसें बैरिया बस स्टैंड, फुलवारी बस टर्मिनल और गांधी मैदान से खुलेंगी।