ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी बेतिया में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और उपकरण के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार Bihar Election 2025: ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल, खुले मंच से तेजस्वी यादव की आंख, उंगली और जुबान काटने की दी धमकी Bihar Election 2025: ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल, खुले मंच से तेजस्वी यादव की आंख, उंगली और जुबान काटने की दी धमकी Bihar Election 2025: 'बिहार में सड़कें नहीं थीं, लेकिन बम जरूर फेंके जाते थे', रवि किशन को याद आया जंगलराज का पुराना दौर Bihar Election 2025: 'बिहार में सड़कें नहीं थीं, लेकिन बम जरूर फेंके जाते थे', रवि किशन को याद आया जंगलराज का पुराना दौर Bihar Election 2025: चुनावी रंग में रंगा बिहार, पटना पहुंचकर क्या बोलीं चुनाव आयोग की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा? Bihar Election 2025: चुनावी रंग में रंगा बिहार, पटना पहुंचकर क्या बोलीं चुनाव आयोग की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा? Aparajit Lohan : दुलारचंद हत्याकांड के बाद बदले गए नए ग्रामीण SP अपराजित कौन हैं ? इस खबर पढ़िए पटना के नए ग्रामीण एसपी की कहानी; आप भी जान जाएंगे क्या है काम करने का तरीका

बिहार का मौसम बदला: तापमान बढ़ने से सितम ढा रही गर्मी, जानिए.. अपने जिले का हाल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 30 May 2023 07:08:25 AM IST

बिहार का मौसम बदला: तापमान बढ़ने से सितम ढा रही गर्मी, जानिए.. अपने जिले का हाल

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में मौसम का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।


राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 41.1 डिग्री तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को पटना तापमान 40.1 डिग्री, गया 40.3 डिग्री, रोहतास 40.4 डिग्री, नालंदा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहा।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। कुछ जिलों में हीटवेव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तर पूर्व बांग्लादेश और मेघालय के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। जिसके प्रभाव से उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।