ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की बहार, सीएम नीतीश ने 7468 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 7468 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

Bihar News
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: इस साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में नौकरियों की बाहर आ गई है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों में बहाल हुए नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे हैं। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पटना में 7468 नवनियुक्त ANM को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा एवं रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवालीं एएनएम उपस्थित थीं।

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की बहार, सीएम नीतीश ने 7468 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की बहार, सीएम नीतीश ने 7468 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की बहार, सीएम नीतीश ने 7468 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की बहार, सीएम नीतीश ने 7468 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नौकरियों की बहार, सीएम नीतीश ने 7468 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता