ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

बिहार: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, गांव वालों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे

BEGUSARAI: बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में दो बच्चों की मां से मिलना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया।ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला को उसके प्रेम क

बिहार: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, गांव वालों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में दो बच्चों की मां से मिलना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया।ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला को उसके प्रेम के साथ पकड़ लिया और गांव के मंदिर में शादी करा दी। घटना मंसुरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की है। शादीशुदा महिला अपने मायके में रह रही थी। यह शादी जिले के लोगों में चर्चा का विषय बन गई है।


बताया जा रहा है कि मकदुमपुर गांव निवासी श्यामलाल महतों की बेटी निशा कुमारी की शादी पांच साल पहले सलेमपुर निवासी मिथुन महतों से हुई थी। शादी के बाद निशा ने दो बच्चों को जन्म दिया।इसी बीच पड़ोस के रहने वाले विकास कुमार से निशा की नजदीकियां बढ़ने लगी। बातचीत और मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो बाद साथ जीने-मरने तक पहुंच गई। दोनों एक दूसरे के प्यार में ऐसे पागल हुए कि दूरी बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी।


दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच निशा अपने मायके चली आई हालांकि दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। निशा पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम विकास निशा से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों की मुलाकात होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, तो गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की मौजूदगी में परिवार वालों की सहमति से गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी से दोनों प्रेमी जोड़ा खुश हैं और निशा अपनी छोटी बेटी के साथ नए ससुराल चली गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता