ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: घर में घुसकर नर्सिंग की छात्रा को किया अगवा, एकतरफा प्यार में वारदात को अंजाम देने की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक नर्सिंग की छात्रा को अगवा कर लिया है। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि एकतरफा प्यार में इस वारदात

बिहार: घर में घुसकर नर्सिंग की छात्रा को किया अगवा, एकतरफा प्यार में वारदात को अंजाम देने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक नर्सिंग की छात्रा को अगवा कर लिया है। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है। 


दरअसल, मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा में नर्सिंग की छात्रा कोमल कुमारी को हथियार के बल पर सरेआम अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। परिजनों के अनुसार बीते शाम कोमल कुमारी अपने दरवाजे पर टहल रही थी उसी वक्त एक बाइक से दो अपराधी पहले आए और घूम कर चले गए। फिर वह एक कार लेकर तकरीबन पांच की संख्या में अपराधी पहुंचे और घात लगाकर बैठे रहे।


शाम के वक्त जब कोमल गाय को चारा देने के लिए निकली पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए हालांकि उक्त मामले में पुलिस ने प्रेम प्रसंग की बात बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार परिजनों के द्वारा मटिहानी के ही रहने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता