1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Jun 17, 2021, 2:02:38 PM
- फ़ोटो
BAGHA: गंडक नदी के जलस्तर में भारी गिरावट जारी है। वाल्मीकिनगर बराज से 2.90 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से गिर रहा है। नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश कम होने से गंडक नदी के जलस्तर में कमी आई है। गौरतलब है कि बुधवार यानी कल गंडक नदी का जलस्तर 4.12 लाख तक पहंच गया था लेकिन आज गुरूवार को गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है। आज वाल्मीकिनगर बराज से 2.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।