Hindi News / news / बिहार में मिले 74 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6736

बिहार में मिले 74 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6736

1st Bihar Published by: Updated Jun 16, 2020, 12:44:02 PM

बिहार में मिले 74 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6736

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 74 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 6736 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 39 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 74 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 6736 हो गया है. वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 39 हो गया है. अबतक 6736 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से 4226 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं.स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बेगूसराय में 10, भागलपुर में 9, समस्तीपुर  में 8 अरवल  में 7, भोजपुर  में 5, पटना  में 4, नवादा  में 3 खगड़िया  में 3, किशनगंज  में 3, मुजफ्फरपुर, सुपौल, नालंदा, रोहतास, जहानाबाद 2- 2 अररिया, औरंगाबाद, बांका, दरभंगा, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, मुंगेर, पूर्णिया, शिवहर, वैशाली और  पश्चिम चंपारण में 1-1 मरीज मिले हैं .