Hindi News / news / बिहार में मिले 123 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8611

बिहार में मिले 123 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8611

1st Bihar Published by: Updated Jun 26, 2020, 12:54:12 PM

बिहार में मिले 123 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 8611

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 123 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 8611 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 56 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 123 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 8611 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़े के अनुसार औरंगाबाद, बेगूसराय, अररीया भोजपुर, बगोपलगंज, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, सारण से मामले सामने आए हैं.



बिहार में अब तक 56 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 56 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा पटना,  दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय 4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.