1st Bihar Published by: Updated Jul 09, 2020, 2:49:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 704 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13978 हो गई है.
बिहार में कोरोना के 704 नए मामलों में सबसे ज्यादा के पटना जिले से सामने आए हैं, उसमें से पटना में 132 नए कोरोनावायरस मरीज मिले हैं. जबकि भागलपुर में 63, बेगूसराय में 44, नालंदा में 42 और मुजफ्फरपुर में 39 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.
वैशाली जिले में कोरोना के 73 नए मरीज मिले हैं. मुंगेर में 29, खगड़िया में 33,पश्चिम चंपारण में 23 और बांका जिले में 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. रोहतास और समस्तीपुर में 19 मरीज मिले हैं. जबकि सारण में 15 सिवान में अट्ठारह गोपालगंज में 17 पूर्वी चंपारण में 11 और गया में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.
अररिया जिले में कोरोना के 8, औरंगाबाद में 7 भोजपुर में दो, बक्सर में 11, दरभंगा में 4, जमुई में एक कैमूर में तीन कटिहार में चार किशनगंज लखीसराय और मधुबनी में आठ आठ नए मरीज मिले हैं.नवादा में कोरोना के साथ पूर्णिया में चार, शिवहर में तीन, सीतामढ़ी में एक और सुपौल में 7 नए केस मिले हैं.
