Hindi News / news / बिहार में मिले कोरोना के 112 और नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा...

बिहार में मिले कोरोना के 112 और नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 7290

1st Bihar Published by: Updated Jun 19, 2020, 9:25:08 PM

बिहार में मिले कोरोना के 112 और नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 7290

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक बार फिर से बिहार में कोरोना के  112 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7290 पहुंच गया है. 


पहले अपडेट में मिले थे कोरोना के 138 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहला अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 138 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7178 हो गया है. 


बिहार में अब तक 49 की मौत
 बिहार में अब तक कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है. दरभंगा में 5, सारण में 4 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. बेगूसराय, खगड़िया,नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, , पटना, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर,  गया, जमुई, कटिहार,  मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा,, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.