Hindi News / news / बिहार: कोल्ड ड्रिंक समझकर 4 बच्चों ने पी लिया बैटरी का पानी, एक...

बिहार: कोल्ड ड्रिंक समझकर 4 बच्चों ने पी लिया बैटरी का पानी, एक की गई जान

1st Bihar Published by: Updated Jun 12, 2022, 12:10:30 PM

बिहार: कोल्ड ड्रिंक समझकर 4 बच्चों ने पी लिया बैटरी का पानी, एक की गई जान

- फ़ोटो

NAWADA: बड़ी खबर नवादा के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़गढ़वा गांव से आ रही है, जहां शनिवार को 4 बच्चों ने बैटरी के पानी को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। ये मासूम बच्चे खेल-खेल में ऑटो में रखे बैटरी के पानी को पी लिया। बैटरी का पानी पीते ही 4 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। दुर्भाग्यवश शनिवार रात एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


मृत बच्चा मुड़गढ़वा गांव के रहने वाले राजीव कुमार का बेटे रोशन कुमार है। वहीं राजीव कुमार के दूसरे बेटे दिलखुश कुमार को पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इसके अलावा राजीव कुमार के भाई पिंटू कुमार के बेटे पुनीत कुमार औऱ अशोक यादव के बेटे रोहित कुमार की तबीयत ठीक होने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए।