'विद्या' से मिलेगी बिहार बोर्ड के कामों की जानकारी, आनंद किशोर ने मैगजीन किया लांच

1st Bihar Published by: 11 Updated Thu, 04 Jul 2019 08:09:44 PM IST

'विद्या' से मिलेगी बिहार बोर्ड के कामों की जानकारी, आनंद किशोर ने मैगजीन किया लांच

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जुड़ी बातों की जानकारी अब मैगजीन के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी. बोर्ड की ओर से गुरुवार को विद्या मैगजीन लांच किया गया. जिसका विमोचन बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया. मैगजीन के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि प्रत्येक तीन महीने पर अगला संस्करण प्रकाशित किया जायेगा. जिसमें बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में किए गए बदलाव और नये नियमों की जानकारी दी जायेगी. इस मैगजीन को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, सभी जिले के डीएम,एसपी समेत जिला शिक्षा पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत राज्य के 6 हजार से अधिक हाईस्कूल और 3 से ज्यादा +2 स्कूलों को भेजा जाएगा. जिससे समय दर समय बोर्ड के नियमों की जानकारी हासिल होगी.