ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

बिहार: बाप को जान देकर चुकानी पड़ी बेटे के अवैध संबंध की कीमत, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

बिहार: बाप को जान देकर चुकानी पड़ी बेटे के अवैध संबंध की कीमत, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक बाप को अपने बेटे के अवैध संबंध का खामियाजा अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। घटना तुर्की ओपी क्षेत्र के पुपरी इलाके की है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तबतक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान पुपरी निवासी 45 वर्षीय संजीत सिंह के रूप में हुई है जो एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले अभय सिंह पर लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक संजीत सिंह के बेटे का आरोपी अभय सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। शनिवार को आरोपी की पत्नी और मृतक का बेटा गांव छोड़कर फरार हो गए थे। इसी बात से नाराज आरोपी अभय सिंह रविवार की सुबह संजीत सिंह के घर पहुंचा था। मृतक संजीत सिंह उस वक्त बाथरूम में थे।


आरोपी अभय सिंह संजीत सिंह के घर के दरवाजे पर उनका इंतजार कर रहा था। जैसे ही संजीत बाथरूम से बाहर निकला आरोपी उससे बकझक करने लगा और देखते ही देखते संजीत सिंह को गोली मार दी। दो गोली लगने से संजीत सिंह अचेत होकर नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अभय सिंह को पकड़ने के लिए परिजनों ने उसका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी और मृतक के बेटे में गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। मृतक के बेटे और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। शनिवार की रात मृतक का बेटा अनिकेत आरोपी की पत्नी को लेकर भाग गया था, इसी को लेकर आरोपी अभय ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।