Hindi News / news / बिहार : ऑटो और पिकअप की टक्कर में बच्चे की मौत, बुरी तरह...

बिहार : ऑटो और पिकअप की टक्कर में बच्चे की मौत, बुरी तरह जख्मी हुए 7 लोग

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 30, 2023, 1:24:22 PM

बिहार : ऑटो और पिकअप की टक्कर में बच्चे की मौत, बुरी तरह जख्मी हुए 7 लोग

- फ़ोटो

BANKA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका में सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे की मौत हो गई है। यह घटना महादेवपुर कसबा संपर्क पथ के मैनमा मोड़ के पास की है। जहां ऑटो और रसोई गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटो पर सवार एक वर्षीय बालक की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक मासूम मैनमा गांव के रूदल दास का पुत्र दिलखुश कुमार था। 


वहीं, जख्मी रूदल दास की पत्नी मोना देवी, बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी सरस्वती देवी, ललिता देवी, खानगाह गांव निवासी ललिता देवी, कसबा गांव के बैजनाथ साह, पत्नी लक्ष्मी देवी व पुत्र प्रतीक कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।  वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए मोना देवी और ललिता देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर जख्मी मोना देवी ने बताया कि वह पुत्र दिलखुश को अमरपुर में डॉक्टर को दिखाकर वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान यह घटना घटित हो गई। जबकि सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार कर ललिता देवी, मोना देवी और ललिता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।