Hindi News / news / बिहार: 99 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, एसपी ने जारी किया आदेश

बिहार: 99 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, एसपी ने जारी किया आदेश

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Oct 18, 2022, 8:01:33 PM

बिहार: 99 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, एसपी ने जारी किया आदेश

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा एसपी डॉ. गौरव मंगला के निर्देश पर 99 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। एसपी के आदेश पत्र के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 28 पदाधिकारियों को विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा 2019 बैच के 21 पुलिस अवर निरीक्षक को प्रशिक्षण पूरी करने के बाद अलग-अलग थानों में भेजा गया है। 


वहीं 2 साल से अधिक समय से एक जगह पर कार्यरत अफसरों को भी दूसरे थानों में भेजा गया है। 20 अफसरों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से इधर से उधर किया गया है। इस प्रकार कुल 99 कनीय अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है। जबकि पुलिस कार्यालय में पदस्थापित 2 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देखिए तबादले की पूरी लिस्ट...