1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2021, 1:11:33 PM
- फ़ोटो
ARA: नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया है. जब इसकी शिकायत उसके परिजनों ने की तो उसको भी बंधक बना लिया. यह घटना भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र का है.
घर में अकेली थी पीड़िता
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर में पीड़िता अकेली थी. उसके मां-पिता किसी रिश्तेदार के घर गए थे. रात में गांव के चार युवक घर में घुस गए और उसके साथ गैंगरेप किया.
परिजनों को बंधक बनाकर रखा
घटना के बाद लड़की ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन गांव लौटे और आरोपियों के परिजनों से जब शिकायत की तो मां-पिता को आरोपियों ने बंधक बना दिया. तीन दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद उसको छोड़ा. परिजनों को युवकों के परिजनों ने समझौता करने का प्रेशर दिया और कहा कि पैसा लेकर मामला खत्म कर दो, लेकिन पीड़िता के परिजन तैयार नहीं हुए. आरोपितों के चंगुल से छुटने के बाद उसके परिजन जब वे बेटी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद परिजन भोजपुर एसपी के पास पहुंचे तो मामला दर्ज हुआ.