1st Bihar Published by: Updated Jun 29, 2020, 5:15:56 PM
- फ़ोटो
BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.
घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया इलाके की है. जहां लौरिया थाना इलाके में एनएच 727 पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिकमरने वाले लोग एक ही परिवार के थे. बताया जा रहा है कि सभी चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुआ गांव के रहने वाले हैं.
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैश वैन और ऑटो में भीषण टक्कर हुई है. मरने वाले सभी लोग ऑटो में सवार थे. इस दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी एक दूसरे से टकरा गई. जिसमें 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है.