Hindi News / news / भवन प्रमंडल विभाग के कैंपस में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

भवन प्रमंडल विभाग के कैंपस में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Nov 07, 2020, 3:22:07 PM

भवन प्रमंडल विभाग के कैंपस में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से आ रही है जहां एसपी और डीएम के ठीक सामने भवन प्रमंडल विभाग के कैंपस में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से काफी संख्या में रखी पाइप जलकर राख हो गई. 


स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरा शहर काले धुंए से घिर गया था. वहीं सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय और SP अभिनव कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में लगे रहे. 


प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक आग ने इतना भयावह रूप धारण कर लिया था कि उसे बुझाने में जिला प्रशासन के पसीने छूट गए. जिले भर से कई दमकल गाड़ियों को मंगाया गया. इसके बाद घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया.