ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

डॉक्टर को रिसेप्शनिस्ट से हुआ प्यार तो दे दिया करोड़ों का बंगला, गुस्से में डॉ. की पत्नी ने बंगला समेत प्रेमिका को फूंक डाला

BHARATPUR: डॉक्टर को अपने हॉस्पिटल में काम करने वाले रिसेप्शनिस्ट से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा की करोड़ों के बंगला को डॉक्टर ने प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया. प्रेमिका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHARATPUR:  डॉक्टर को अपने हॉस्पिटल में काम करने वाले रिसेप्शनिस्ट से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा की करोड़ों के बंगला को डॉक्टर ने प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया. प्रेमिका बंगला में रहने लगी. लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी डॉक्टर की पत्नी को हुई तो वह गुस्से में उस विला में आग लगा दी. जिसमें प्रेमिका और उसके बच्चे की मौत हो गई. यह घटना राजस्थान के भरतपुर के सूर्या सिटी की है. 

पत्नी को बताया था कि वह बैंक मैनेजर है

अपना घर देने के बाद डॉक्टर सुदीप गुप्ता ने अपनी डॉक्टर पत्नी सीमा को बताया था कि वह अपना बंगला एक महिला को किराए पर दे दिया है. वह एक बैंक में मैनेजर है. इस दौरान डॉक्टर सुबह और शाम में प्रेमिका दीपा के पास मिलने के लिए जाते थे. लेकिन यह बात डॉक्टर की पत्नी को पता चल गया.  पत्नी अपनी सास के साथ बंगला पहुंची और दीपा से पूछताछ करना शुरू कर दिया. दीपा और डॉक्टर सीमा के बीच बहस हुई. गुस्से में लाल डॉक्टर की पत्नी ने प्रेमिका दीपा को घर में बंद कर दिया और पूरे बंगला में आग लगा दिया. जिससे दीपा और उसके बच्चे की मौत हो गई. 


कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर गुप्ता और दीपा के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने दीपा और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है. पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी सीमा, सास को गिरफ्तार कर लिया है. दीपा के भाई ने डॉक्टर को भी आरोपी बनाया है.


टैग्स