1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jul 17, 2020, 9:23:00 AM
- फ़ोटो
BHAGLPUR : भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान वाहन जांच करते समय कुख्यात सनी खान को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज और सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में भागलपुर पुलिस के द्वारा खलीफाबाग चौक पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,.
उसी दौरान एक कार जिस पर एक पार्टी के उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था उस से कुख्यात अपराधी सनी खान आते करते दिखा, जिसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में कुख्यात अपराधी को पकड़कर इसाकचक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. गिरफ्तार अपराधी इसाक चक थाना क्षेत्र का रहने वाला है, और वह कई कांडों में वांछित था जिसकी पुलिस को महीनों से तलाश थी.