भागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Jan 13, 2021, 12:57:15 PM

भागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

BHAGALPUR:  बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. अपराधियों ने भागलपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के मोइद्दीनगर की है.


तीन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन अपराधियों ने सरेआम सकरुल्लाचक के रहने वाले पंकज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को लेकर मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह वो अपने भाई के साथ मोइद्दीनगर मजदूरी करने जा रहे थे. तभी मछ्ली हाट के गली के समीप कट्टा लहराते हुए आये तीन अपराधी राहुल चौधरी, मिट्ठू चौधरी और शुभम सोनार आये और लगातार 5 राउंड फायरिंग की. मनीष ने बताया कि मिट्ठू ने पहले गोली चलाई जो पंकज के पेट मे लगी उसके बाद राहुल चौधरी ने कनपट्टी में गोली मारी. अचानक गोली बारी होते देख वो भागे जिसके बाद 1 गोली उनपर भी चलाई लेकिन वो बच गए. इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले. 


मृतक के भाई ने बताया कि मामला पुराना है. दो साल पहले दिनेश तांती की हत्या हुई थी. जिसमें पंकज और उसपर आरोप लगाया गया था. दोनों बेल पर बाहर हैं. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एएसपी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व पंकज चौधरी को मायागंज अस्पताल भेजा. अस्पताल लाने के क्रम में पंकज की मौत हो गयी. एएसपी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.