Hindi News / news / भागलपुर जेल में कोरोना से कैदी की मौत, मचा हड़कंप

भागलपुर जेल में कोरोना से कैदी की मौत, मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jul 17, 2020, 7:34:58 AM

भागलपुर जेल में कोरोना से कैदी की मौत, मचा हड़कंप

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. हर दिन सैंकड़ों की संख्या में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. वहीं अब कोरोना से मौत का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ रहा है.

 भागलपुर जेल के एक कैदी की कोरोना से मौत हो गई. जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि भागलपुर कैंप जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 71 साल के कैदी को मंगलवार की देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई. 

मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उसकी करोना जांच कराई गयी, जहां गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके साथ ही गुरुवार को भागलपुर में दो और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई. इसके साथ ही भागलपुर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 20 पहुंच गया है