Hindi News / news / CAA के विरोध में बेतिया में वाम दल का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रोड...

CAA के विरोध में बेतिया में वाम दल का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर किया हंगामा

1st Bihar Published by: Amit Srivastav Updated Dec 19, 2019, 1:12:27 PM

CAA के विरोध में बेतिया में वाम दल का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर किया हंगामा

- फ़ोटो

BETTIAH: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वाम दलों का आज बिहार बंद है. इस बंद को कांग्रेस, जाप समेत कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है. CAA के खिलाफ वाम दल के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं.


नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में वाम दल  के कार्यकर्ताओं और बंद समर्थकों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया है. प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. लाठी-डंडा लेकर शहर में निकले बंद समर्थकों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है.


वाम दल के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती दुकानों को भी बंद करा दिया है. इसके साथ ही एनएच को भी जाम कर दिया है. वहीं बिहार बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी चौकस नजर आ रही है. प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है.