ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

बेतिया जेल में बंद कैदी की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर की आगजनी, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

BETTIAH : बेतिया मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान घंटों सड़क पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान घंटों सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आक्रोशित लोगों को जैसे-तैसे समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. 


मृतक कैदी के परिजनों ने जेल में उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया. मृतक कैदी की पहचान मिठू महतो के रूप में की गई है. जो नरकटियागंज इलाके के धांगड़ टोली का रहनेवाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 अक्टूबर को उत्पाद विभाग की टीम ने 60 लीटर शराब के साथ मिठू महतो को नरकटियागंज से गिरफ्तार किया था.


जेल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि कैदी की अचानक तबियत ख़राब हो गई थी. जिसे इलाज के लिए गर्वनमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया था. इलाज के दौरान कैदी वार्ड में उसकी मौत हो गई. इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों का आक्रोश भड़क उठा. जिसके बाद उन्होंने स्थनीय लोगों के साथ मिलकर नरकटियागंज भिखनाठोरी रोड और नरकटियागंज गौनाहा रोड को टीपी वर्मा कालेज के पास जाम कर दिया. उन्होंने बीच सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.