ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बेटे ने मां को ही बनाया हवास का शिकार, शराब के नशे में धुत होकर किया रेप

DESK : नशे की आड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक विधवा महिला ने अपने ही बड़े बेटे पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने थाने में मदद की

बेटे ने मां को ही बनाया हवास का शिकार, शराब के नशे में धुत होकर किया रेप
First Bihar
2 मिनट

DESK : नशे की आड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक विधवा महिला ने अपने ही बड़े बेटे पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने थाने में मदद की गुहार लगाते हुए अपने बड़े बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस घटना के सामने आते ही पुलिस भी हैरान है. पीड़ित मां के बयान के आधार पर आरोपी बेटे की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के एक गांव की है. पीड़िता ने बताया कि 5 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी. उसके दो बेटे हैं और दोनों शराब के नशे के आदी हैं. रविवार की रात उसका बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मां को अकेला पाकर उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने दुष्कर्म भी किया. महिला ने जब शोर मचाया तो अगल बगल के लोग वहां पहुंच गए और किसी ने उसके छोटे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी. 


सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और मां को लेकर थाने आया जहां पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. इंस्पेक्टर सहजनवां दिलीप पांडेय ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी. 

टैग्स