1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Dec 30, 2022, 4:59:15 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार में आज नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतगणना किया गया। इस दौरान राज्य के अंदर 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, 2 नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया। इसी कड़ी में बिहार के बेगूसराय में रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार के चुनाव में इस नगर निगम सीट पर पिंकी देवी ने जीत हासिल किया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद अनीता देवी ने जीत दर्ज किया है।
बता दें कि, बेगूसराय में मेयर पद के लिए 9 चरणों में मतगणना करवाया गया है। जिसमें पूर्व मेयर सह जदयू नेता संजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी ने 16851 वोट से जीत दर्ज की है। जबकि दूसरे नंबर पर पहली बार चुनाव लड़ी अंजू कुमारी 14,666 मत हासिल हुआ। जबकि निवर्तमान डिप्टी मेयर राजीव रंजन की पत्नी मीनाक्षी कुमारी को 11,559 वोट हासिल हुआ। मालूम हो कि, बेगूसराय में इस बार मेयर सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया था।
बेगूसराय मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद पत्नी पिंकी देवी ने कहा कि यह धनबल पर जन बल की जीत है। पूर्व मेयर संजय कुमार के किए गए कामों को लेकर जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया जिस बदौलत इतनी बड़ी जीत मिली है। पिंकी देवी ने कहा कि यह जनता की जीत है और संजय कुमार द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जबकि, उनके पति संजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकता के रूप में शहर में टूटे हुए सभी सड़कों को अविलंब ठीक किया जाएगा खासकर ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली को बंद किया जाएगा इसके साथ ही नगर निगम को बेहतर बनाने के लिए सभी कार्य प्राथमिकता के रूप में लेकर किया जाएगा।
वहीं,इस नगर निकाय चुनाव में बेगूसराय में डिप्टी मेयर पद अनीता देवी को जीत मिली है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी को 680 मत से हराकर जीत हासिल किया है। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्ड पार्षद के लिए हुए मतगणना में सभी विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। गौरतलब हो कि, 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया है। इसको लेकर 28 दिसंबर को 1665 पदों पर मतदान हुआ था। जिसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज थी।