1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 28, 2020, 12:01:25 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया है. घटना फुलवरिया थाना इलाके के मुजौना के पास हुई है.
सुबह सड़क से गुजरने वाले लोगों ने युवक की डेड बॉडी सड़क के किनारे पड़ी हुई देखी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक युवक लखीसराय जिले का रहने वाला था. लूट के इरादे से अपराधियों ने संभवत उसे गोली मारी पुलिस ने खगड़िया से एक स्कॉर्पियो भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.