1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 11, 2020, 10:23:09 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां क्वारंटाइन सेंटर में तैनात होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला जिले के डंडारी प्रखंड के एक क्वारंटाइन सेंटर की है.
मृतक होमगार्ड जवान की पहचान छोटन यादव के पुत्र भीषम यादव के रुप में की गई है. बताया जाता है कि होमगार्ड जवान भीषम यादव तकरीबन 1 महीने से डंडारी प्रखंड के क्वांरटाइन पर ड्यूटी कर रहा था. जहां बुधवार की दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.
जहां उसकी स्थिती को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था. जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहे जवान के मौत की बात सामने आते ही हड़कंप मच गया है.