1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 24, 2020, 9:59:25 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में पेड़ से लटके एक शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के हरदिया शिव मंदिर के पास की है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजीतपुर निवासी राम कुमार साह के रूप में की गई है.
आसपास के लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस वाले ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर का रहने वाला राम कुमार साह अपने पूरे परिवार के साथ बेगूसराय के हरदिया में किराए के मकान पर रहता था. वह रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था.
परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से ही वह टेंशन में रहता था.इससे पहले भी उसने सुसाइड करने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने किसी तरह उसको बचा लिया था. मंगलवार की रात वह घर से निकल गया और खुदकुशी कर ली.