Hindi News / news / गंगा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर...

गंगा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गए थे

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 30, 2020, 4:29:48 PM

गंगा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गए थे

- फ़ोटो

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान दो भाइयों की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना गाइडलाइन जारी कियेजाने के बावजूद भी झमटिया गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही थी. 


घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र की है. जहां झमटिया गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान दो भाइयों की मौत हो गई है. मृतक दोनों भाई की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के निवासी रमेश कुमार साह का 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा स्नान कर रहा था, तभी सौरव कुमार डूबने लगा, जिसे बचाने बड़ा भाई गौरव गया और दोनों गंगा नदी में डूब गया. 


स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद दोनों भाइयों का शव को बरामद कर लिया है. इस घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर बछवारा थाने की पुलिस ने दोनों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, जहां एक साथ दो सगे भाई का डूबने से मौत हो जाने के कारण जहां खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया.