1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jul 17, 2020, 8:55:31 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : एक तरफ जहां तीन तलाक को गैर कानूनी और असंवैधानिक माना गया तो वहीं अभी भी कुछ लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं. बिहार के बेगूसराय में तीन तलाक का मामला सामने आया है, जहां पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया.
मामला सिंघौल ओपी के लडुआरा की है. जहां पहले तो पति ने 50 हजार की खातिर पत्नी कि पिटाई करके मायके भेज दिया गया और जव वहां से रुपये नहीं मिले तो फोन करके पत्नी को तीन तलाक दे दिया.
जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले लड़ुआरा निवासी मो.जुल्फिकार के साथ उसका निकाह हुआ था. लेकिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था. 50 हजार के लिए उसकी पिटाई करने के बाद मायके भेज दिया गया और फिर फोन पर पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया.