Hindi News / news / बेगूसराय : बुलेट सवार शख्स का अपहरण,जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय : बुलेट सवार शख्स का अपहरण,जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jun 19, 2020, 2:54:04 PM

बेगूसराय : बुलेट सवार शख्स का अपहरण,जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चार अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए  बुलेट सवार युवक का अपहरण कर लिया है. 

मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के मकरदही के पास की है. अपहृत युवक की पहचान मगरदही निवासी कारी सिंह के रूप में की गई है.  बताया जाता है कि कारी सिंह बुलेट पर सवार होकर अपने घर जा रहा था. जैसे ही वह मगरदही के पास पहुंचा तो एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार चार अपराधी से बाइक को  घेर लिया और जबरन बुलेट से खींचकर स्विफ्ट गाड़ी में बैठा कर भाग निकले. 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. इस बारे में हेडक्वार्टर डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि कारी सिंह का अपहरण कर लिया गया है. पहुंचा उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि कारी सिंह शराब के धंधे से जुड़े थे और रुपये के लेनदेन के कारण अपहरण की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस लगातार कारी सिंह के बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है .