ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar News: कटिहार में फिर से उफान पर नदियां, गोदाम की दीवार गिरने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान Katihar News: कटिहार में फिर से उफान पर नदियां, गोदाम की दीवार गिरने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान Bihar Politics: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को मुकेश सहनी ने दी शुभकामनाएं, MP-MLA से की यह अपील Bihar Politics: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को मुकेश सहनी ने दी शुभकामनाएं, MP-MLA से की यह अपील बिहार में पूजा-जुलूस में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस अनिवार्य Rainy Season Health Risks: बारिश के बाद सड़क पर फैले कीचड़ में तो नहीं चलते आप? हो सकती है यह खतरनाक बीमारी Rainy Season Health Risks: बारिश के बाद सड़क पर फैले कीचड़ में तो नहीं चलते आप? हो सकती है यह खतरनाक बीमारी Bihar News: बिहार में मछली की लूट, पिकअप वैन पलटने के बाद सड़क पर बिखरीं मछलियां, लोगों में लूटने की मच गई होड़ Bihar News: बिहार में मछली की लूट, पिकअप वैन पलटने के बाद सड़क पर बिखरीं मछलियां, लोगों में लूटने की मच गई होड़ पटना बेऊर में ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 33 लाख रुपये हड़पने का आरोप

बेगूसराय मामले पर नीतीश की प्रतिक्रिया को BJP ने आपत्तिजनक बताया, बोले सुशील मोदी..जातीय रंग देने की कोशिश

1st Bihar Published by: Updated Wed, 14 Sep 2022 07:27:11 PM IST

बेगूसराय मामले पर नीतीश की प्रतिक्रिया को BJP ने आपत्तिजनक बताया, बोले सुशील मोदी..जातीय रंग देने की कोशिश

- फ़ोटो

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय की घटना को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में किसी ने साजिश की है और जानबूझकर ऐसा काम किया है। अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है जो कि बिलकुल गलत है।


बेगूसराय गोलीकांड के बाद सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आपत्तिजनक बताया। कहा कि यदि यह मामला आपकों साजिश लगती है तो आपकी पुलिस क्या कर रही थी? आपकों इस घटना का पता क्यों नहीं चला? ये गलत बात है कि इस मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है। 


सुशील मोदी ने कहा कि दोगना और आधारपुर इलाका जहां से गोली चलने की शुरुआत हुई उस इलाके में घनी बस्ती नहीं है। घायलों में एक राजपूत जाति से आते हैं। गोली मारने वाला जाति देखकर नहीं मार रहा था। मुख्यमंत्री जी को इस मामले में गंभीरता दिखानी थी लेकिन वे मीडिया से बातचीत के दौरान हंस रहे थे। इसे केजुअल तरीके से ले रहे हैं जैसे कोई बड़ी घटना हुई ही नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश को मृतक के परिवार के प्रति दुख प्रकट करनी चाहिए थी। लेकिन वे सामान्य घटना की तरह प्रतिक्रिया दे रहे थे।


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। 31 साल के चंदन की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हर चौक चौराहे पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में और तेजी लाई गयी है।