ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

‘बेचारे को कुछ पता नहीं होता है, किसी चीज की जानकारी नहीं’ सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर अटैक, बोले- ज्ञान नहीं होने के कारण ही बिहार को लूटने चले थे

PATNA: तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आ रहे हैं तो मुद्दे की बात नहीं कर रहे हैं और इधर-उधर की बात कहकर चले जाते हैं, इसपर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। बि

‘बेचारे को कुछ पता नहीं होता है, किसी चीज की जानकारी नहीं’ सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर अटैक, बोले- ज्ञान नहीं होने के कारण ही बिहार को लूटने चले थे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आ रहे हैं तो मुद्दे की बात नहीं कर रहे हैं और इधर-उधर की बात कहकर चले जाते हैं, इसपर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। 


तेजस्वी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उस बेचारे को कुछ पता नहीं है, जैसे उन्हें संविधान का ज्ञान नहीं उसी तरह किसी चीज की जानकारी नहीं होती है। जिस तरह से उन्हें ज्ञान नहीं था कि मुख्यमंत्री के पास सभी चीजों का पावर होता है और तेजस्वी यादव मंत्री बनकर सोंच रहे थे कि बिहार को लूट लें, उसी तरह से इनको कुछ भी ज्ञान नहीं है।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पता नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स को पांच गुना बढ़ाने का काम किया। आईएएम को बढ़ाने का काम किया। पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में ब्लॉक स्तर कर चीजों की चिंता की। आज पीएम मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लालू प्रसाद वही रेल मंत्री हैं जो गोधरा में हमको फंसाना चाहते थे। लालू प्रसाद को जिस जनता दल के लोगों ने खुद फंसाया और जनता दल के लोगों ने ही जेल भिजवाया।


सम्राट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों ने लालू प्रसाद से ऑर्डिनेंस फड़वाया। इससे समझा जा सकता है कि लालू प्रसाद कौन-कौन सा कृत्य करने वाले हैं। लालू प्रसाद को सिर्फ चुनाव के वक्त संविधान और आरक्षण की याद आती है। ऐसा कोई भी एक बयान लालू प्रसाद का कभी नहीं आया जब वे चुनाव के बाद संविधान की बात करते हों और बाद में संविधान को तोड़ने वाले ही लालू प्रसाद होते हैं।