ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

बारातियों ने JCB पर चढ़कर फूलों की तरह बरसाए नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

DESK: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर सेहरा बांधे सवार है और बारात निकलने की तैयारी हो रही है। इस दौरान कुछ ब

बारातियों ने JCB पर चढ़कर फूलों की तरह बरसाए नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर सेहरा बांधे सवार है और बारात निकलने की तैयारी हो रही है। इस दौरान कुछ बाराती जेसीबी पर चढ़कर लगातार नोट बरसाए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह ग्रैंड शादी चर्चा का विषय बन गई है।


दरअसल, यह ग्रैंड शादी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुई है। देवलहवा गांव के रहने वाले अफजाल और सरमान की शादी थी। बारात के रवाना होने के दौरान लड़के के घरवालों ने शादी की खुशी में करीब 20 लाख रुपए ऐसे ही उड़ा दिए। शादी की ऐसी खुशी थी कि लड़कों के परिवार वाले जेसीबी और छत पर चढ़ गए और पांच सौ, दो सौ और एक सौ के नोट बरसाने लगे।


इस शादी की चर्चा पूरे सिद्धार्थनगर में है। नोटों की बारिश का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा और भी तेज हो गई है। जेसीबी से नोटो की बारिश होता देख नीचे खड़े बाराती और अन्य लोगों में नोट लूटने की होड़ मच गई और जिसके हाथ जितने नोट लगे उसने बटोर लिए। वायरल हो रहे वीडियो में जेसीबी और छत पर सवार लोग नोटों की गड्डियां उड़ाते दिख रहे हैं।