ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

डिलीवरी बॉय के गलत डोरबेल बजाने पर जमकर मारपीट, बाइक छोड़कर भागे लड़के

डिलीवरी बॉय सोसाइटी में सामान पहुंचाने आया था। इस दौरान उसने गलती से किसी दूसरे फ्लैट की डोरबेल बजा दी। इससे फ्लैट मालिक नाराज हो गया और डिलीवरी बॉय से उसकी कहासुनी हो गई। मामला यहीं शांत होने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ता चला गया।

delhi
रणक्षेत्र में तब्दिल हुआ सोसाइटी
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: डिलीवरी बॉय ने गलत डोरबेल बजा दिया जिसे लेकर जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। इस दौरान सोसाइटी जंग का मैदान बन गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। 


मामला ग्रेटर नोएडा की निम्बस एक्सप्रेस पार्कव्यू सोसाइटी की है जहां शनिवार रात उस समय जंग का मैदान बन गई, जब एक मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक डिलीवरी बॉय सोसाइटी में सामान पहुंचाने आया था। इस दौरान उसने गलती से किसी दूसरे फ्लैट की डोरबेल बजा दी। इससे फ्लैट मालिक नाराज हो गया और डिलीवरी बॉय से उसकी कहासुनी हो गई। मामला यहीं शांत होने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ता चला गया।


फ्लैट मालिक ने इस घटना की सूचना सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को दी। मौके पर पहुंचे गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच भी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर डिलीवरी बॉय ने अपने अन्य साथियों को फोन कर सोसाइटी में बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक बाइक पर सवार होकर सोसाइटी गेट पर पहुंच गए। पहले बहस हुई, फिर हाथापाई शुरू हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर जमकर हमला करने लगे, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।


पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बाहर से आए युवक डर के मारे अपनी बाइकें सोसाइटी में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी बाइकों को जब्त कर लिया है। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाली-गलौज और मारपीट साफ देखी जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।


टैग्स