ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘RJD में परिवारवाद हावी, 22 केस के आरोपी को सौंपी कुर्सी’, तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर JDU का हमला

Bihar Politics: पटना में आरजेडी की बैठक में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। जदयू ने परिवारवाद और 22 मुकदमों के आरोपों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: रविवार को पटना के एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल की नेशनल एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर जनता दल यूनाइटेड ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में दलित, मुस्लिम, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के कई वरिष्ठ और सक्षम नेता मौजूद हैं, लेकिन सभी को दरकिनार कर 22 मामलों के आरोपी तेजस्वी यादव को पिता की कुर्सी सौंप दी गई। 


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ई कोठी का धान ऊ कोठी में डाल दिया गया है।” नीरज कुमार ने यह भी कहा कि घर की बेटी ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई है। नीरज कुमार ने बैठक के आयोजन स्थल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरजेडी के पास महुआबाग और कौटिल्य नगर में आलीशान मकान हैं, वहां बैठक होती तो बेहतर वातावरण मिलता। इसके बजाय बीमार लालू प्रसाद यादव को होटल की सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर किया गया।


उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में उदय नारायण चौधरी, शिवचंद्र राम, आलोक मेहता, रामचंद्र पूर्वे और अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे अनुभवी नेता मौजूद हैं, लेकिन लालू यादव ने तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। नीरज कुमार ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “आरजेडी में अध्यक्ष बनने के लिए सजायाफ्ता होना या मुकदमों का आरोपी होना जरूरी हो गया है। संघर्ष करने वाले साथियों को कोई पद नहीं मिलता, बल्कि चापलूसी और धन देने वालों को ही मौका मिलता है।”


जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए पूछा कि रमीज खान और देवा गुप्ता कहां हैं, यह स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि यदि इसका जवाब नहीं दिया गया तो यह माना जाएगा कि आरजेडी अपराधियों को संरक्षण दे रही है। नीरज कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद तेजस्वी यादव मीडिया के सवालों से बचते हैं।


उन्होंने तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य के बयान का हवाला देते हुए कहा कि जब खुद उन्होंने पार्टी में घुसपैठियों और साजिशकर्ताओं की बात कही है, तो तेजस्वी यादव बताएं कि वह घुसपैठिया कौन है और लालू प्रसाद यादव को किसने नजरबंद कर रखा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता